सूरतगढ़: पंजाब में 12Kg हेरोइन की सप्लाई के लिए पाकिस्तान से ड्रोन से लाए गए तस्कर को गिरफ्तार, सिटी पुलिस ने बाइक सहित दबोचा
सूरतगढ़ की सिटी थाना पुलिस ने पंजाब निवासी एक बड़े नशा तस्कर को बाइक सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी ने फरवरी माह में पाकिस्तान से बॉर्डर क्षेत्र में 12 किलो हेरोइन को ड्रोन के जरिए मंगवाया था। जिसे पंजाब में सप्लाई किया था। मामला रावला थाना क्षेत्र का था, जिसकी जांच सूरतगढ़ पुलिस को सौंप गई थी। यह जानकारी एसपी ने सोमवार रात दी।