हेरहंज: मोहर्रम पर्व को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा, किया कला कौशल का प्रदर्शन, निकाली गई ताजिया
हेरहंज प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम पर्व शुक्रवार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के रोहन बिजरा चिरू नवादा हेरंज केड़ू लावागड़ा बंदरलोरी समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम धर्मालंबियों के द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाल झंडा मिलान के साथ-साथ ताजिया निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग जुटे l