धमतरी: बोलेरो की टक्कर से घायल महिला की 5 दिन बाद हुई मौत, पति ने मौके पर तोड़ा था दम
मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को नेशनल हाईवे पर गागरा पुल के पास बोलेरो वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दिया था। जिसमें ग्राम अछोटा निवासी इंद्रेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी शशि निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया था, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।