महुआडांड़: महुआडार प्रखंड के बेलवार ग्राम के ग्रामीणों ने लातेहार प्रशासन से लगाया गांव में विकास करने का गुहार।
मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे महुआडार प्रखंड के बेलवारा ग्राम के ग्रामीणों ने लातेहार जिला प्रशासन से लगाया है गांव में विकास करने का गुहार। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पहुंच पुल नहीं है सड़क नहीं है पेयजल की सुविधा नहीं है बिजली के तार और ट्रांसफार्मर तो गांव तक पहुंचे हैं मगर बिजली नहीं पहुंची है। सूचना के अनुसार मामले पर उपायुक्त ने लिया है संज्ञान।