आज शनिवार को दोपहर 1 30 बजे के करीब दुमका के पुराना समाहरणालय परिसर में झारखंड प्रदेश जलसहिया यूनियन की जिला इकाई ने राज्य स्थापना दिवस मनाया। पुराना समाहरणालय परिसर से रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए पुराना समाहरणालय परिसर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।