बाढ़: बाढ़ में मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
Barh, Patna | Sep 18, 2025 बाढ़ पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य और पेड़ों की शाखाओं की छंटाई को लेकर कल शुक्रवार 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में कार्यपालक विद्युत अभियंता लखन प्रसाद ने गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।