खरगोन | शहर के सत्यनगर क्षेत्र में दीवार से लटका बिजली का बोर्ड हादसे को न्योता दे रहा है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि पिछले चार दिनों में 1912 हेल्पलाइन पर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई और बिजली कंपनी के खंडवा रोड कार्यालय के भी चक्कर लगाए, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बोर्ड कभी भी गिर सकता है