पन्ना: अजयगढ़ कुआँ हादसा: प्रशासन की लापरवाही की खुली पोल, मौत से पहले ही CM हेल्पलाइन पर हुई थी शिकायत!
Panna, Panna | Jun 24, 2026 पन्ना के अजयगढ़ में हुए दर्दनाक कुआं हादसे में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मृतक मजदूर के भाई ने खुलासा किया है कि हादसे से एक महीने पहले ही खेत मालिक ने सीएम हेल्पलाइन पर कुआं धंसने की शिकायत की थी। इसके बावजूद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, जिससे पांच मजदूरों की जान चली गई। पीड़ित परिवार ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।