बाह: धोबई में बाइक सवार की बेसहारा गोवंश से टक्कर, घायल युवक को सीएचसी में भर्ती किया गया
बाह क्षेत्र में मंगलवार शाम 7 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। औरैया जिले के कोतेपुर निवासी संजू कुशवाहा (45), जो फतेहाबाद की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी बाह कस्बे के निकट धोबई के पास अचानक उनकी बाइक बेसहारा गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र