कानपुर: जाजमऊ स्थित सरैया बाजार में नमामि गंगे की टेनरी लाइन ओवरफ्लो होने से इलाके के लोगों का रहना हुआ मुश्किल
जाजमऊ स्थित सरैया बाजार में सोमवार रात 9 बजे नमामि गंगे की टेनरी लाइन ओवरफ्लो हो गई। इससे सड़कों पर हजारों लीटर जहरीला पानी बहने लगा, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जलनिगम और नमामि गंगे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां के लोगों ने बताया कि,ने बताया कि जहरीले पानी से दुर्गंध और हानिकारक गैसें निकलती हैं।