छतरपुर नगर: पवननगर में झाड़ू लगाते समय जहरीले सांप ने महिला को काटा, ज़िला अस्पताल में भर्ती
खजुराहो थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी (पवननगर) में एक महिला को घर के अंदर सांप ने काट लिया। घायल रश्मि अहिरवार (22 वर्ष) पत्नी ओम प्रकाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों के अनुसार, आज 01 अप्रैल सुबह करीब 6:00 बजे रश्मि अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया।