कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी दिलशाद ने अगस्त माह में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसके घर में घुसकर विपक्षियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें परिवार के सदस्य बाल—बाल बच गए। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने गांव बसेड़ा के ही निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया।