सोमवार को पुलिस विभाग में दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शिवाजी दुबे को पलिया थाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए वहां का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।