सोहागपुर: जनकल्याण शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओ का हितग्राहियों को दिया जा रहा लाभ जन संपर्क कार्यालय से प्राप्त हुई जानकारी
शहडोल सोमवार को लगभग 5:45 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश सरकार द्वारा जन समस्याओं के निराकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से संतृप्त करने के साथ ही ऐसी योजनाएं जिनके संचालन राज्य शासन द्वारा निर्धारित किए गए हैं, शिविर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।