ब्यावरा: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण
Biaora, Rajgarh | Jun 28, 2026 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने रविवार को सुबह 10 बजे करीब ब्यावरा सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा की। इस दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए वहां मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।