पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को 2 बजे दो दिवसीय दौरे पर कानपुर के जमुदा गांव पहुंचे। आश्रम बनाने और प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया। महाराजपुर के जमुदा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर, पूर्व राष्ट्रपति ने आसपास की भूमि का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।