प्रतापपुर: प्रतापपुर में मध्यस्थता शिविर में महिलाओं को सशक्त बनाने की जानकारी दी गई
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वधान में प्रतापपुर थाना में बुधवार को लगभग 4 बजे तक नि:शुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मैराग, भरही, नवरत्नपुर, मरका समेत अन्य गांव से आए लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से अपने विवादों का समाधान करने की जानकारी दी गई। शिविर में नारी की उड़ान कार्यक्रम के तहत महिला शोषण और