बारा: शंकरगढ़ में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, विजेता टीम को किया गया सम्मानित
Bara, Allahabad | Apr 21, 2026 विधानसभा बारा के नगर पंचायत शंकरगढ़ स्थित महिला अस्पताल परिसर में आज मंगलवार शाम 06:00आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।