सीकर की दादिया पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी पत्नी की लाठी से पीट कर हत्या करने की आरोपी पति अमर सिंह को गिरफ्तार किया है।सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति अमर सिंह ने रविवार को अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। दादिया पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।