बड़वाह: बड़वाह: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 12 वर्षीय बालक सहित महिला गंभीर घायल
बड़वाह इंदौर इच्छापुर हाइवे पर पिछले एक हफ्ते में 4 से अधिक लोग अकाल मौत का शिकार हो चुके है।वही बुधवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नर्मदा रोड स्थित एनकॉप्स के सामने एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार रोड के नीचे गिर गए। व बाइक के पीछे बैठी महिला कीर्ति बाई के साथ 12 वर्षीय बालक अभिषेक डोडे गंभीर रूप से घायल हो गए।