गिरिडीह: झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पश्चिमी पंचायत के लोग तेलोडीह से रवाना
झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पश्चिमी पंचायत के लोगों की भारी भरकम भीड़ सोमवार को 3 बजे तेलोडीह से कुच कर गई।गौरतलब है कि गिरिडीह झंडा मैदान में जेएमएम का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया है जिसको लेकर 15 पंचायत के सैकड़ों समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ तेलोडीह से झण्डा मैदान के लिए प्रस्थान किया।