सिराथू तहसील इलाके के शहजादपुर गांव में क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के नाम से गंगा ब्रिज है जो प्रतापगढ़ कौशांबी से जोड़ता है। ब्रिज पर जाने वाला मार्ग कई जगहों पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।यहां के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन हादसे होते हैं।कई लोग जख्मी हो चुके हैं।राहगीरों और चालको ने नाराजगी जताते हुए कहा ओवरलोड वाहन रोकने चाहिए और मरम्मत कार्य होना चाहिए।