कोल: अलीगढ़ जंक्शन पर RPF व GRP ने फ़र्ज़ी TTE को किया गिरफ्तार, 13 टिकट और पैसे बरामद
Koil, Aligarh | Jun 7, 2025 अलीगढ़ जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने एक फ़र्ज़ी टीटीई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन में चढ़कर लोगों की टिकट चेक करता था और उनसे वसूली करता था। रूटीन चेकिंग के दौरान आरपीएफ को आरोपी संदिग्ध लगा। RPF ने आरोपी से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम देवेंद्र है और वहां मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है।