सपा सांसद की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, यात्री सुविधाओं पर हुए अहम निर्णय
Sadar, Faizabad | Jan 16, 2026
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम 6:00 बजे एयरपोर्ट सलाहकार समिति (AAC) की बैठक सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यात्रियों की सुविधा और हवाई अड्डा संचालन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।