रक्सौल: कौड़िहार बाईपास पर ई-रिक्शा से भारी मात्रा में नेपाली बियर जब्त, उत्पाद पुलिस ने की कार्रवाई
रक्सौल आबकारी पुलिस कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा से भारी मात्रा में नेपाली बियर जब्त की है। यह कार्रवाई कौड़िहार बाईपास पर की गई, जहां ई-रिक्शा के तहखाने में छुपाकर ले जाई जा रही 70 पीस बियर बरामद हुई।पुलिस ने मौके से ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है। जानकारी सोमवार दोपहर करीब 03 बजे मिली।