गोइलकेरा की बारा पंचायत के खुटपाई गांव से पोड़े होनहागा का पुत्र तुरी होनहागा पिछले 15 दिनों से लापता था। इससे परिजन काफी परेशान थे। कुछ दिनों पहले सरायकेला खरसावां जिले के बाल संरक्षण समिति के सदस्यों को बालक के बारे में जानकारी मिली। बुधवार शाम छह बजे बाल संरक्षण समिति के सदस्यों ने बालक को परिजनों को सौंप दिया।