महिषी: थनवार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से तीन शिक्षकों का तबादला, छात्रों और ग्रामीणों ने दी विदाई, कार्यकाल की सराहना की
महिषी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थनवार में पदस्थापित तीन शिक्षकों को स्थानांतरण के बाद विदाई दी गई। इनमें नंदन कुमार, कुमारी अनिता यादव और नंद लाल मंडल शामिल हैं।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रूपेश राउत और शिक्षक लक्ष्मण मिस्त्री ने विदाई समारोह का संचालन किया। उन्होंने स्थानांतरित शिक्षकों को गुच्छ, अंगवस्त्र, बुके, डायरी और कलम भेंट कर सम्मान