रामगढ़: भीषण गर्मी में संत की कठोर तपस्या, टोडली उदासीन आश्रम में महाराज ब्रह्ममुनि ने शुरू की 41 दिन की पंचधुनि साधना
Ramgarh, Alwar | May 16, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के टोडली गांव स्थित उदासीन आश्रम में इन दिनों धार्मिक आस्था और तपस्या का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। आश्रम के महाराज ब्रह्ममुनि महाराज ने शनिवार को सुबह ग्यारह बजे गुरु महाराज और राधा रानी की कृपा से 41 दिन की पंचधुनि तपस्या प्रारंभ की है। भीषण गर्मी के बीच अग्नि की धूनियों के मध्य बैठकर की जा रही यह तपस्या श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण