जगदीशपुर: बिजली मेंटेनेंस के कारण कल जगदीशपुर अनुमंडल और चरपोखरी गढ़हनी में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगी बाधित
जगदीशपुर पावर ग्रिड 132 केवीए में बिजली मेंटेनेंस को लेकर कल सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता नवीन कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवीए में बिजली मेंटेनेंस कार्य को लेकर कल जगदीशपुर अनुमंडल के जगदीशपुर शाहपुर बिहिया हेतमपुर दुल्हिनगंज सहित चरपोखरी गढ़हनी सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।