जगदीशपुर: चारवानी में बनने वाले समुदाय भवन स्थल का जगदीशपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
जगदीशपुर प्रखंड के चारवानी गांव में बिहार सरकार के पूर्वी ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा के द्वारा अनुशंसित समुदाय भवन बनने वाले स्थल का आज सोमवार दोपहर 3 बजे जगदीशपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना जिसमें मुख्य रूप से राशन कार्ड एवं वृद्धा पेंशन की बात हुई।