पटना ग्रामीण: आर ब्लॉक पर नीट छात्रा के न्याय के लिए महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
आर ब्लॉक पर नीट छात्रा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर और प्रशासन के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में चूड़ी लेकर यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा की सरकार एक बेटी को भी इंसाफ नहीं दे पा रही है तो और बेटियों के साथ न्याय कैसे होगा।