सहारनपुर: चिलकाना के संगमौर में मिट्टी ढहने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, तीन अन्य गंभीर घायल
सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के संगमौर गांव के पास उस समय दिल दहला देने वाला हादसा हो गया जब ईंट-भट्ठे पर खेल रहे पांच मासूम बच्चे अचानक मिट्टी की ढांग गिरने से उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला।