सीकर जिला मुख्यालय के डाक बंगला और पुलिया इलाके में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा और पर नगर परिषद आयुक्त शशिकांत के निर्देश पर यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई इस दौरान सड़क के किनारे से अवैध खड़ी रेहड़ियों के साथ अवैध अस्थाई अतिक्रमण भी हटाया गया।