कटनी नगर: आटो चालक से चाकू अड़ा कर लूट, गुरुनानक वार्ड बरही रोड सिटी मॉल के पास हुई घटना, एक युवती भी घटना में थी शामिल
कोतवाली थाना अंतर्गत बरही रोड गुरुनानक वार्ड सिटी मॉल के पास 2 युवको और एक युवती ने आटो चालक कृष्ण कुमार रजक निवासी पड़खुरी का रास्ता रोक कर उससे मारपीट कर 3 हजार रुपये छीन लिए इस घटना में एक युवती भी शामिल रही। यह घटना बुधवार रात 8 बजे की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।