मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र में बाइक सवार को डीसीएम ने मारी टक्कर, बाइक पर सवार दो चचेरी बहनों की हुई मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लच्छा पट्टी गांव निवासी भोलानाथ गुरुवार को अपनी दो भतीजियों संगीता 19 वर्ष और अमृता 3 वर्ष को बाइक से दवा दिलाने सतेसगढ़ जा रहे थे। जब उनकी बाइक पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे के पास पहुंची और सड़क पार करने लगी। तभी चुनार की ओर से मिर्जापुर जा रही तेज रफ्तार डीसीए ने टक्कर मार दी। दोनों चचेरी बहनों की मौत हो गई। चाचा घायल।