पूरनपुर: मां गोमती सेवा अभियान में श्रमदान, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
पूरनपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माधोटांडा स्थित प्राचीन मां गोमती उद्गम स्थल पर वुधवार को मां गोमती सेवा अभियान के तहत व्यापक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सामाजिक संस्था “नेकी की दीवार”स्कूली छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने फावड़ा उठाकर गोमती नदी के पुनरुद्धार में योगदान दिया।