श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर शनिवार को दोपहर 03 बजे डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा विजय शाक्य एवं ट्रैफिक पुलिस प्रभारी संजय राजपूत द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में अहम रोल निभाने वाले मैरिज गार्डनो का निरीक्षण किया और पार्किंग व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए नोटिस देने के निर्देश नगर पालिका को दिये है।