लुणी: धुंधाड़ा में होली का आगाज,छंग की थाप पर गुंजा फागोत्सव।
Luni, Jodhpur | Mar 10, 2024 जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र के धुधांड़ा में रविवार को छंग की थाप पर फागोत्सव का आगाज हुआ,जानकारी के अनुसार कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर परंपरा के अनुसार में ग्रामीण अपने पारंपरिक वेशभूषा सफेद साफा,सफेद धोती,अंगरखी,पैरो में घुंघरू,हाथ में गमछा और छंग बजाते हुए घुंगरू की खन खनाट के साथ नाचते हुए फागोत्सव मनाया।