सांगानेर: जयपुर सहित 11 जिलों में मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, 70 KM की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित आसपास के इलाकों में तेज हवा चली और बूंदाबांदी हुई। वहीं आज रविवार को भी मौसम केंद्र ने 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, बीकानेर, चूरू समेत कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश हुई जिससे कई इलाकों में बरसों पुराने पेड़ टूट कर नीचे गिर गए।