बालाघाट: दुकान बंद कर घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सड़क हादसे में मौत
भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हीरापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक राजू पिता सुखचंद ऐसने वार्ड नंबर 7 हीरापुर निवासी थे, जो गांव के चौक में चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करते थे। हादसा 24 मई की देर रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार राजू एसने रोजाना की तरह दुकान बंद कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। दुकान से घर की दूरी ल