बिहार: सारे थाना के पास बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत
Bihar, Nalanda | Feb 10, 2024 शनिवार को सारे थाना के पास बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक उगमा गांव निवासी राम खिलावन महतो का पुत्र मुरारी कुमार है, जो शेखपुरा में उत्पाद विभाग में संविदा पर काम कर रहे थे।