भूपालसागर: आकोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित, विधायक जीनगर ने किया सम्बोधित।
भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री मोदी का दूत बनकर ढाणी-ढाणी, घर-घर जाकर इन योजनाओं को पहुंचना होगा। उक्त विचार विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने शनिवार को आकोला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पर आयोजित भारत विकसित संकल्प यात्रा शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।