भूपालसागर: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जाशमा में निकाली शोभायात्रा।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ग्राम जाशमा में आज शोभायात्रा निकाली जिसमें महिलाएं सर पर कलश लिए हुए एवं पुरुष हाथों में झंडा लिए हुए जयकारा लगाते हुए चल रहे थे, जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया, लंबे समय से रामलीला का मंथन किया एवं एक दिन पूर्व मशाल यात्रा निकाली गई। वही डीजे के साथ सोमवार को पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली।