मांझी: बाइक की टक्कर से पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल, छपरा रेफर
Manjhi, Saran | Apr 21, 2026 मांझी नगर पंचायत के नरपलिया मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति पैदल जा रहा था तभी अनियंत्रित बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल सड़क पर गिरकर खून से लटपट बेहोश हो गया। मौके से गुजर रहे बारातियों ने मानवता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया।