सिंगरौली: कोयला वाहनों की वजह से हो रहे हैं हादसे, ठोस कदम नहीं उठाए तो होगा चक्का जाम; युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सड़कों पर बेलगाम दौड़ते कोल वाहनों से असुरक्षित सड़कों की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन अपर कलेक्टर अरविंद झा को सौंपा है जिसमें यह कहा गया कि जिले में जिन मार्गों पर कोल वाहन दौड़ते हैं उनमें कोल वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं उन सड़कों को डीएमएफ व सीएसआर की राशि से चौडीकरण कराया जाए।