सिंगरौली: 50 एकड़ में बनेगा जिला जेल, डीएम करेंगे भूमि की तलाश, विधायक के पत्र पर मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने जानकारी मांगी
सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह के पत्र को संज्ञान में लेते हुए मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल व जेल मुख्यालय भोपाल ने सिंगरौली कलेक्टर को पत्र लिखकर जिला जेल सिंगरौली का भवन निर्माण के लिए कम से कम 50 एकड़ भूमि की तलाश करने की निर्देश दिए हैं।