उदयपुर: उदयपुर विकासखंड के ग्राम बासेन में आदिवासी महापंचायत की बैठक हुई संपन्न विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम बासेन में रविवार की दोपहर आदिवासी महापंचायत की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के सरपंच, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। बासेन इंडक्शन कोल माइंस को लेकर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा करते हुए 22 से 23 बिंदुओं में ज्ञापन सौंपने को लेकर चर्चा किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई