देवघर: शीतल मलिक रोड स्थित संकल्प शाखा के समीप बाइक बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
नगर थाना क्षेत्र के शीतल मलिक रोड स्थित संकल्प शाखा के समीप रविवार दोपहर 2:00 बजे बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी हैं ।घटना के संबंध में जसीडीह के सिमरिया गांव निवासी अमन दुबे ने बताया कि किसी काम से बिलासी गया था वहां से लौटने के क्रम में संकल्प पर शाखा के समीप बाइक बाइक की टक्कर हो गई।