बेरमो: नई बस्ती के पास बाइक की टक्कर से राहगीर और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक ।
Bermo, Bokaro | Jun 4, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बोकारो थर्मल के नई बस्ती के पास बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि एक बजे बताया गया कि, एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल की ओर आ रहे एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।