जबलपुर: जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 मामलों का कुख्यात गैंगेस्टर 'छोटू चौबे' एनएसए के तहत भेजा गया जेल
जबलपुर में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात गैंगस्टर छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे को पुलिस ने धर दबोचा है। वर्ष 2011 से अपराध की दुनिया में सक्रिय इस हिस्ट्रीशीटर पर हत्या के प्रयास और लूट जैसे लगभग 31 गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी और उस पर इनाम भी घोषित था। मदन महल थाना पुलिस की मुस्तैदी से हुई इस गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से